हरदोई– सुरसा थाने में टॉप टेन अपराधियों में शामिल व विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे आरोपी थाना क्षेत्र के ही ऐंचामऊ गांव निवासी राजेश यादव उर्फ भूरे पुत्र रामभजन व उसके गाँव निवासी साथी खुशीराम पुत्र जयराम यादव को सुरसा पुलिस ने गुरुवार सुबह सुरसा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया राजेश उर्फ भूरे थाने के टाप टेन अपराधियों में शामिल थे बीती 20जनवरी को राजेश उर्फ भूरे ने अपने गांव निवासी साथी खुशीराम यादव के साथ मिलकर अपने गांव के ही रामजीवन पुत्र बेचेलाल से तंमचे के बल पर रामजीवन के पास से 10000रूपये लूट लिए थे वारदात के बाद से दोनों युवक फरार चल रहे थे राजेश उर्फ भूरे विभिन्न धाराओं जिनमे 325 ,307,392आदि करीब एक दर्जन मुकदमों में भी वांछित चल रहा था जिसकी सुरसा पुलिस जोरों से तलाश कर रही थी गुरुवार सुबह थाना प्रभारी की अगुवाई में गठित टीम ने राजेश उर्फ भूरे व उसके साथी खुशीराम को सुरसा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया ,थाना प्रभारी ने बताया गिरफ्तार युवकों के पास से एक अदद तमंचा व कारतूस बरामद किए गए दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया ।