हरदोई- शहर के प्रकृति प्रेमियों ने प्रकृति की ओर लौटो का संदेश देने के लिए शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए एक साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा में लगभग 200 लोगों ने प्रतिभाग किया और प्रकृति की ओर लौटो का नारा लगाते हुए लोगों को जागरूक किया साथ ही साइकिल को दैनिक जीवन में उपयोग करके स्वास्थ्य, प्रदूषण में कमी, यातायात में सुधार का आधार मानकर अपनाने पर बल दिया।वर्षो से साईकल न चलाने वाले लोगों ने जब आज साईकल चलाई तो उनके चेहरे पर थकान की जगह खुशी चमकती दिखाई दी। यात्रा में आये प्रतिभागियों ने अप्राकृतिक जीवनशैली की ओर बढ़ते कदमो को मोड़कर प्राकृतिक जीवनशैली की ओर ले जाने पर सामूहिक सहमति वक्त की ।
झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ करते हुए सेंसर बोर्ड के निवर्तमान सदस्य मोहम्मद खालिद ने कहा कि हमें अपनी जीवनशैली में प्रकृति के नियमों का अनुसरण करना चाहिए । इस अवसर पर रिटर्न टू नेचर के संस्थापक व कार्यक्रम के संयोजक नेचुरोपैथ डाo विप्लव प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रकृति हमारी आद्य शिक्षक है उसके अनुकूल रहकर ही हम अपना अस्तित्व बचा सकते हैं। अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव ने प्रकृति के साथ चलते हुए जीवन जीने का अनुरोध किया और प्रकृति की रक्षा के लिए एकजुट होने का आवाहन किया ।अधिवक्ता कुलदीप द्विवेदी ने कहा कि साइकिल को हम अपने दैनिक उपयोग में लाकर स्वास्थ्य की रक्षा व प्रदूषण, यातायात में सुधार ला सकते हैं। सिने अभिनेता राहुल चौहान ने अपने संबोधन में सभी प्रकृति प्रेमियों का स्वागत किया, व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर समाज के प्रतिष्ठित व सम्पन्न लोग अपना अहंकार छोड़कर साईकल चलाना शुरू करें तो आम आदमी को इससे क्रांतिकारी प्रेरणा मिलेगी । अधिवक्ता सत्यम तिवारी ने साइकिलिंग को बेहतर व्यायाम बताया तो सोमवीर सिंह ने साईकल चलाओ रोग भगाओ का संदेश दिया । दीपक कपूर, अनूप पुरी, संजीव सूरी, अनुराग शुक्ला ने मुख्य पड़ावों पर सभी का स्वागत किया व अल्पाहार कराया। इस यात्रा में लोगों को जागरूक करने व प्रकृति के नियमों की जानकारी प्रसारित करने में अतुल टंडन, राज चौहान, अनुज पाठक, पवन गुप्ता, राजेश, शाहिद, जीत ,अनिल, डाo अवनीश पांडे ,आनन्द अवस्थी धर्मेंद्र चौहान आदि का अद्वितीय योगदान रहा जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफल हो सका।