गांव के पास सड़क के किनारे खेत में एक अधेड़ का शव पड़ा मिला।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पड़ोसी गांव के एक कारखाना मालिक पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।अधेड़ काफी दिनों से कारखाना पर मजदूरी करता था। परिजनों ने कारखाना मालिक पर खेत बिक्री रूपए हड़प करने का आरोप लगा रहे हैं।पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।
कन्नौज जनपद के मढिया निवासी जगन्नाथ करीब 15 वर्षों से मल्लावा थाना के धनीगंज गांव में परिवार के साथ रहता था। वहीं से कुछ दूरी पर साधु पुरवा निवासी सतीश के कारखाना पर मजदूरी करता था। जगन्नाथ के पुत्र संजय संदीप व सतीश का आरोप है उसके पिता की कारखाना मालिक सतीश ने जहर देकर हत्या कर दी है।उसके बाद शव को खेतों में फेंका गया है संदीप का यह भी आरोप है कि जगन्नाथ ने दो माह पहले 3 बीघा खेत था जिसका रुपया 330000 उसके पास था इस पैसे को कारखाने मानिक सतीश ने ले लिया था इन्हीं रूपों की जगन्नाथ कारखाना मालिक से मांग कर रहा था लेकिन कारखाना मालिक रुपया देने नहीं जा रहा था इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है जगन्नाथ मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था।