खेत की जुताई करने जा रहा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ऊंचाई पर चढ़ते समय पलट गया जिससे ट्रैक्टर के नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गये।घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पिहानी कोतवाली इलाके के रनियामऊ के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ऊंचाई से पलट गया।इस हादसे में ट्रैक्टर सवार धरमपाल 40 पुत्र बेचेलाल निवासी दिलावरपुर व आकाश 15 पुत्र कौशल किशोर बेलाकपूरपुर की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि इस हादसे मे बेलाकपूरपुर निवासी पुनीत 16 पुत्र विष्णुदयाल व शेरा 17 पुत्र छोटन घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया।ट्रैक्टर पुनीत चला रहा था और राकेश के खेत मे जुताई करने जा रहा था।ट्रैक्टर ऊंचाई पर चढ़ता इससे पहले ही अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ल मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लिया।वही घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है।