संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, भाई ने जताई हत्या की आशंका            

           हरदोई- सुरसा थाना क्षेत्र में युवक का शव आंगनबाड़ी के घर पर संदिग्ध अवस्था में पड़ा पाया गया जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया पटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया।
           जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के पीपोनी गांव निवासी रामतीर्थ 35 पुत्र राम कुमार गुरुवार की भोर गांव निवासी महिला आंगनवाड़ी मीना पत्नी रजनीश के घर दलिया लेने के लिए गया हुआ था जहां पर संदिग्ध हालत में युवक की मौत हो गई रजनीश के मुताबिक रामतीर्थ घर आया हुआ था कुछ देर रुकने के बाद वह घर जाने के लिए उठ कर खड़ा हुआ और मौके पर ही गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।
          वहीं दूसरी ओर मृतक का भाई राम धीरज ने बताया की मृतक की गर्दन मैं सूजन साथ ही साथ चेहरे पर खरोच के निशान बने होना हत्या की आशंका जताते हुए सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक युवक अविवाहित था वह अपने तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था घटना को लेकर मृतक की मां राम कुमारी का रो रो कर बुरा हाल सा बना हुआ है।