शाहाबाद आंझी रेलवे स्टेशन और टोडरपुर के मध्य रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का गर्दन कटा शव पड़ा मिला है । शव को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया। फिलहाल शव की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है ।
रिपोर्ट- शिवकुमार यादव