ससुराल में नववाहिता की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मायके से परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली शहर के तत्योरा गांव का निवासी सोनू की शादी करीब 2 वर्ष पहले हुई थी । रविवार की शाम को सोनू की पत्नी रोली की हालत बिगड़ गई। उसे लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।