साथियों के साथ सौंफ बेंचने निकले युवक की सन्दिग्ध अवस्था मे मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। बघौली थाना क्षेत्र के लोकवापुर गांव के निवासी नेकराम उम्र लगभग 50 साल अपने तीन साथियों के साथ सौंफ बेंचने की बात कहकर निकले थे जिसके बाद वह वापस नही आये। इसी बीच देर रात को वह घायल अवस्था मे लखनऊ हरदोई मार्ग पर सुन्नी के पास सड़क किनारे पड़े मिले।
जानकारी पर उन्हें इलाज के लिए सीएचसी कछौना ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।मृतक के तीन पुत्रियां है जिनमें दो की शादी हो गयी है।