उप कृषि निदेशक डा0 आशुतोष ने बताया है कि जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 2018 का आयोजन जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में 07 जून 2018 को प्रातः 10 बजे रसखान प्रेक्षागृह में किया जायेगा। उन्होंने कहा है कि इस अवसर पर कृषकों के लाभार्थ कृषक वैज्ञानिक संवाद, तिलहन मेला तथा कषि सूचनातंत्र के सृदृढ़ीकरण हेतु कृषक गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
श्री मिश्र ने जनपद के समस्त किसान भाईयों से कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में गोष्ठी में प्रतिभाग कर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताई नवीनतम कृषि तकनीकी से अवगत हो तथा अपनी शंकाओं /समस्याओं का समाधान करें और कृषि प्रदर्शनी में दिखाई जा रही खेती के सम्बन्ध में आधुनिक तकनीकों का अवलोकन भी करें।