वृहद रोजगार मेले का आयोजन 14 अप्रैल को

                    जिला सेवायोजन अधिकारी व जिला समन्वयक जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई ने बताया है कि जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर जिला सेवायोजन कार्यालय, आई0टी0आई0 तथा उ0प्र0 कौशल विकास मिशन द्वारा 14 अप्रेैल को संयुक्त रूप से वृहद रोजगार मेले का आयोजन आई0टी0आई0 हरदेाई में किया जायेगा।
                   उन्होने बताया कि वृहद रोजगार मेले में 35 सेवायोजन कम्पनियां/फर्में प्रतिभाग करेगी जो कि आई0सी0टी0, रिटेल, टेलीकाम, फैब्रीकेशन, कंस्ट्रक्शन, सिक्योरिटी गार्ड, इलेक्ट्रिकल, आटोमोटिव, गारमेन्ट मेकिंग, ब्यूटीशियन, ब्यूटी सेल्स एवं अन्य गैर तकनीकी सेक्टरों तथा सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत वांछित शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। उन्होने कहा है कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता संबन्धी समस्त मूल प्रमाण पत्र एवं स्वयं से प्रमाणित एक सेट बायोडाटा तथा पासपोर्ट साइज की दो फोटो सहित 14 अप्रैल को प्रातः 10 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय हरदोई में प्रस्तुत होकर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपना आनलाइन पंजीयन/आवेदन आधिकारिक वेबपोर्टल पर सकते हैं।