- बाजार मे लोग कितना अनलॉक -3 में नियमों का पालन करते है इसका भी निरीक्षण किया गया
कौशाम्बी।अयोध्या मे भूमि पूजन एवं शिलान्यास के कार्यक्रम को देखते हुए, जनपद मे शांति व्यवस्था बनी रही लोगो मे आपसी सदभावना कायम रहे,इसके लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह पूरी संजीदगी के साथ पूरे जिले मे अमन चैन कायम रहे इसके लिए भ्रमणशील रहे |इसी परिप्रेक्ष्य मे कड़ा धाम के कुबरी घाट का निरीक्षण किया ,साथ जिले मे अनलाक -3 कोविड- 19 के नियमो के पालन का भी निरीक्षण किया |
जिलाधिकारी कड़ा धाम के कुबरी घाट पर मौजूद लोगो को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने व मास्क लगाने के लिए कहा |शीतला माता मंदिर मार्ग पर से आने जाने वालो को भी अनलाक 3 का जिम्मेदारी से पालन करने के निर्देश दिया |कड़ा धाम के भ्रमण का मकशद शांति व्यवस्था पर किसी प्रकार की चूक न हो ,लेकिन कड़ा प्रभारी निरीक्षक हर परिस्थिति मे शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए तत्पर दिखे |
इसके साथ ही अनलाक -3 मे कोविड -19 के नियम कायदे का पालन लोगो कितना कर रहे इसका निरीक्षण करने के लिए मूरतगंज बाजार ,भरवारी ,मंझनपुर का निरीक्षण किया ।
Iv24 न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ कौशाम्बी से मसूरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट