● पौधे ही सच्चे मित्र है,जो हमें निरंतर आक्सीजन देते है ।
अमन गुप्ता :
बिल्सी। दिधौनी स्थित श्री दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पदमांचल पर आज बुधवार को अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वावधान में अयोध्या में श्रीराम मंदिर की आधारशिला एवं भूमि पूजन के उपलक्ष्य में यहां पौधरोपण एवं दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे बाबा इंटरनेशनल स्कूल बिल्सी के प्रशासक वीपी सिंह ने कहा कि आज भारत के लिए इतिहासिक दिन है। इसलिए देश की जनता को इसको दीपावली पर्व की तरह घरों पर दीप जलाकर सजावत कर मनाना चाहिए। उन्होने पौधारोपण का महत्व समझाते हुए कहा कि इस पृथ्वी पर केवल पौधे ही मानव के सच्चे मित्र है। जो बिना रुकावट के हम सभी को आक्सीजन देते रहते है। भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल प्रदीप शर्मा ने कहा कि धरती पर लगातार पौधो की संख्या कम होती जा रही है। जिसके कारण हमारा पर्यावरण का संतुलन बिगड़ गया है। जिसका हमारे जीवन काफी प्रभाव पड़ रहा है। इससे पहले समिति के जिलाध्यक्ष प्रशांत जैन ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राहुल कुमार सिंह, अक्षय दीक्षित, हर्ष सोमानी, अंशुल शर्मा, प्रवल वार्ष्णेय, हिमांशु सिंह, अमन गुप्ता, मोहित शर्मा, अमनदीप उपाध्याय, वरुण शर्मा, राघव गुप्ता, अखिल शर्मा आदि मौजूद रहे।