परीक्षाओं को नकलविहीन एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त :- श्री खरे

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अवगत कराया है कि वर्ष 2019 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडियट की परीक्षायें 07 फरवरी 2019 से प्रारम्भ हो रही है, जिन्हे दो पालियों में जनपद के 152 केन्द्रों पर सम्पादित कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को शुचितापूर्ण, नकलविहीन एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों हेतु जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को नियुक्त किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील सदर के जोनल मजिस्ट्रेट नगर मजिस्ट्रेट सतीश कुमार त्रिपाठी तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला पूर्ति अधिकारी, तहसीलदार सदर, भू0संरक्षण अधिकारी प्रथम, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधि0अभि0लो0नि0वि0 प्रान्तीय खण्ड, सहायक निदेशक बचत, तथा जिला कमान्डेन्ट होमगार्ड को बनाय गया है। तहसील बिलग्राम में उप जिलाधिकारी बिलग्राम को जोनल तथा उपायुक्त उद्योग, तहसीलदार बिलग्राम, अधि0अभि0 नलकूप, अधि0अभि0लो0नि0वि0 प्रथम, अधि0 अभि0 पीएमजीएसवाई, परियोजना प्रबन्धक भूमि सुधार निगम को सेक्टर, सण्डीला में जोनल उप जिलाधिकारी संडीला व तहसीलदार सण्डीला, अधि0अभि0लो0नि0वि0द्वितीय, प्रभारी अधिकारी जल निगम, तहसीलदार सण्डीला, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला गन्ना अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट, शाहाबाद में उप जिलाधिकारी को जोनल तथा अधि0अभि0ग्रा0अभि0सेवा, चकबन्दी अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट और तहसील सवायजपुर में उप जिलाधिकरी सवायजपुर को जोनल एवं कमिश्नर व्यापार कर, तहसीलदार सवायजुपर, भूमि संरक्षण अधिकारी और उप कृषि निदेशक को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।

श्री खरे ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि प्रत्येक दिवस एवं पाली में आबंटित प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर भ्रमण करते रहे और अपनी देखरेख में नकलविहीन व शुचितापूर्ण परीक्षायें सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेगें।