जिलाधिकारी बदायूं श्री कुमार प्रशांत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा थाना उझानी पर समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याएं सुनकर शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को दिशा-निर्देश दिये गये व थाने का संयुक्त निरीक्षण भी किया गया ।
थाना कार्यालय पर प्रभारी निरीक्षक थाना उझानी विनोद कुमार समाधान दिवस में जनशिकायतें सुनते हुए पाये गये । दिवसाधिकारी व0उ0नि0 रामवतार सिंह, कार्यलेख/जी0डी का कार्य हैड मोहर्रिर ऋषिपाल, सीसीटीएनएस पर क0ऑ0 हरीश कुमार, महिला हेल्प डेस्क पर म0का0 107 ज्योति चौधरी मौजूद मिली । पहरे पर हो0का0 747 शिव सिंह सतर्क पाये गये ।
सर्वप्रथम थाना समाधान दिवस में आए राजस्व अधि0/कर्म0गण व पुलिसकर्मियों के उपस्थिति रजिस्टरों का निरीक्षण किया तदुपरांत जनता की समस्याओं को सुना गया जिनके शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । थानों पर खड़े मालमुकदमाती मालों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । थाने के त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर इत्यादि चेक किये गये । भूमि विवाद रजिस्टर में अभिलेखीकरण कर विवादों की फाइल तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया । नकबजनी, चोरी, लूट, डकैती, हत्या एवं महिला सम्बन्धी अपराध की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्तों तथा लम्बे समय से वांछित व पुरुस्कार घोषित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कडे निर्देश दिये गये । थानों पर मौजूद पुलिस बल को क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए नियमित रूप से गश्त करने एवं भूमि सम्बन्धी विवाद प्रकाश में आने पर तत्काल उचित कार्यवाही किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया । अयोध्या प्रकरण के सम्बन्ध में मा0 सर्वोच्च न्यायालय के आने वाले निर्णय के दृष्टिगत सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये ।