बन्दी अपने को समाज की मुख्य धारा से अलग न समझें : पुलकित खरे

                भारतीय रेडक्रस सोसाईटी एवं आश्रय सेवा समिति की ओर से जिला कारागार में आयोजित कैदियों व उनके बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा दवा वितरण शिविर का शुभारम्भ जिलाधिकारी पुलकित खरे ने दीप प्रज्वलित कर किया ।
              इस अवसर पर जिलाधिकारी ने भारतीय रेडक्रास सोसाईटी एवं आश्रय सेवा समिति के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जेल में बन्द असहाय बन्दियों की स्वास्थ्य सेवा के प्रति सभी को जागरूक होना चाहिए और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अन्य जरूरी वस्तुओं को भी प्रदान करना चाहिए ताकि ये बन्दी अपने को समाज की धारा से अलग न समझें । जिलाधिकारी ने गैर संस्थाओं से आये चिकित्सकों द्वारा बन्दियों की जांच एवं परामर्श दिये जाने को भी सराहा ।
             जिला कारागार में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान जिलाधिकारी ने जरूरतमंद महिला एवं पुरूष बन्दियों को कम्बल, साडी, तौलिया व मच्छरदानी का वितरण किया गया । शिविर में जेल अधीक्षक मृत्युञ्जय कुमार, भारतीय रेडक्रास सोसाईटी के चेयरमेन डा0 रमेश अग्रवाल, उप सभापति रमेश गोयल, कोषाध्यक्ष अविनाश चन्द्र गुप्ता, सचिव आर श्रीवास्वत , सरोज दीक्षित, फिजीशियन डा0जेके वर्मा, डा0 अजय अस्थाना, डा0 एसके अग्निहोत्री, डा0 नसीम, दन्त रोग के डा0एके सिंह, आँखों के डा0 त्रिरूपति आनन्द व यूनुश, हड्डी के डा0आरएस तोमर तथा बाल रोग के डा0 सीके गुप्ता  और अजीत सिंह अजमानी, डा सुरेश अग्निहोत्री मौजूद रहे, दवा वितरण आश्रय सेवा समिति की ओर से किया गया । आश्रय सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह मंत्री अखिलेश गुप्ता व नितेश मुर्खजी भी मौजूद रहें ।