भरावन– अतरौली थानाक्षेत्र के निखुरी मजरा उसरहा निवासी बबलू पुत्र डम्बर की पत्नी बीटू देवी ने अतरौली थाने पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। बीटू ने बताया कि 6 माह पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसका पति दहेज में मोटर साइकिल, चेन की मांग कर प्रताड़ित करता है। मंगलवार रात शराब पीकर मारा पीटा। पीड़िता का मायका लखनऊ के इटौंजा थानांतर्गत जमखोनवा गांव का है। कोतवाल ओपी तिवारी ने बताया कि दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया गया है।