डॉ. महाथीर मोहम्‍मद ने आज एक बार फिर मलेशिया के प्रधानमंत्री के रूप में ली शपथ

मलेशिया के वयोवृद्ध नेता डॉ. महाथीर मोहम्‍मद ने आज एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इस चुनाव में महाथीर मोहम्‍मद के गठबंधन पकातन हरापन को वहां की संसद की कुल दो सौ 22 में से एक सौ 13 सीटें मिलीं। उनके गठबंधन ने प्रधानमंत्री नजीब रज़ाक के नेतृत्‍व वाले सत्‍तारूढ़ गठबंधन नेशनल कोअलीशन को हराया।

प्रधानमंत्री नज़ीब रज़ाक के एक भ्रष्‍टाचार घोटाले में फंसने के बाद राजनीति से संन्‍यास ले चुके डॉ. महाथीर मोहम्‍मद करीब दो दशक के अंतराल के बाद बड़े नाटकीय तरीके से फिर से सत्‍ता में आए हैं। डॉक्‍टर महाथिर 92 वर्ष में फिर से सत्‍ता की बागडोर संभालने वाले दुनिया के सबसे बुजुर्ग प्रधानमंत्री होंगे।