
प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने आज जौनपुर का दौरा किया । जौनपुर के सरकोनी ब्लॉक के इजरी गाँव में श्री सिंह ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की जमीनी हकीकत परखने का प्रयास किया । मंत्री महोदय ने इस औचक निरीक्षण के दौरान आवासों की गुणवत्ता को ठीक नहीं पाया और इसके साथ ही अनुदान किश्त की राशि समय पर न पहुँचने की शिकायत भी पायी । इस पर डॉ. महेन्द्र सिंह ने दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए।