भारत सरकार ने यूनाइटेड किंगडम के बीच की उड़ानें स्थगित कीं

इंग्लैण्ड में नये कोविड स्ट्रेन के सामने आने के बाद वैश्विक बिरादरी की ओर से लगातार ट्रांसपोर्ट निलम्बित किया जा रहा है । इसी कड़ी में वायरस के नए स्वरूप सामने आने पर भारत सरकार ने यूनाइटेड किंगडम के बीच की उड़ानें स्थगित कर दी हैं ।

यू.के. में वायरस के नए स्वरूप से मिलने पर यू.के. से 09 दिसम्बर, 2020 के बाद प्रदेश में आए लोगों की अनिवार्य रूप से RT-PCR विधि से टेस्टिंग की जाएगी तथा कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन कराया जाएगा ।