कौशांबी ब्यूरो :
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के गोविंदपुर और तिवारीपुर में लोग अपने गुंडई के बल पर रास्ते में जानवरों को बांधकर रास्ते को बाधित करते हैं। अगर कोई मना करता है तो कहते हैं कि हम जानवर यहीं पर बांध देंगे। जिसको जहां जाना हो हो जाए और शिकायत करें ना पुलिस की सुनेंगे न एसडीएम की सुनेंगे।
ग्रामीणों ने कई बार लिखित शिकायत थाने में दिया गया। तत्कालीन इंस्पेक्टर ने आकर मौके पर जांच भी किया और डांट फटकार कर मना कर दिया कि रास्ते में अतिक्रमण न किया जाए। अन्यथा अतिक्रमण करने वाले के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।
लेकिन उनके बातों का कोई असर ग्रामीणों पर नहीं पड़ा और अतिक्रमण यथा स्थिति कायम रही ग्रामीणों ने कड़ा धाम कोतवाली से कहा है कि मामले को संज्ञान में लिया जाए ।