● शादी समारोह से लौट रही खड़ी स्कार्पियो के ऊपर (डस्ट) बालू लदा ट्रक पलटा ।
● स्कार्पियो में सवार ड्राइवर समेत आठ लोगों की दर्दनाक मौत ।
● दो लड़कियों ने गाड़ी से कूद कर बचाई जान, कुल दस लोग थे सवार ।
● मृतकों में तीन परिवार की छह महिलाएं व दो बच्चे शामिल ।
● कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर से आई थी बारात ।
● कड़ाधाम कोतवाली इलाके के देवीगंज चौराहे की घटना ।
● डीएम-एसपी समेत जिले के आलाधिकारी व कई थाने की पुलिस मौके पर मौजूद ।
इतने बड़े हादसे के बाद आखिर ओवर लोड ट्रक किसकी सह पर लेहदरी पुल से निकल रहे है ?
कौशाम्बी। थाना कड़ाधाम स्थित क्षेत्रीय बाजार देवीगंज में आज एक ओवरलोड बालू लदी ट्रक ने खड़ी स्कार्पियो में टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हो कर स्कार्पियो के ऊपर ही पलट गया। जिससे 8 लोगो की मौत हो गई। यह दर्दनाक सड़क हादसा सभी ने देखा। बड़ा सवाल ये है कि घटना लगभग 3:30 की है। वहीं आज ही 1:5 दोपहर को बीसों ट्रक ओवर लोड बालू इसी मार्ग से होते हुए लेहदरी पुल से निकल रहे हैं।
आप वीडियो में देख सकते हैं। अब सवाल ये उठता है कि इतने बड़े हादशे के बाद ये ओवर लोड ट्रक किसके इसारे पर चल रही है। क्या किसी नेता के दबाव में या फिर पुलिस के सह पर चल रही है? जब कि पुलिस अधीक्षक की इमानदारी की चर्चा हमेशा रहती है। फिर ये ओवरलोड ट्रक किसके इसारे पर चल रही है। रोजमर्रा के एक्सीडेंट के साथ सड़के भी जवाब दे रही हैं। इन ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाएगा कौन?
कौशांबी से ब्यूरो चीफ एम डी मौर्य की रिपोर्ट