विद्युत-सेवा शिविर में निस्तारित हुईं बिल सम्बन्धित समस्याएं

मीटर रीडरों की मॉनिटरिंग कर उच्चाधिकारियों को किया जायेगा प्रेषित - उपखण्ड अधिकारी

कछौना(हरदोई): गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ताओं हेतु बिजली बिल संशोधन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आईडीएफ, सीडीएफ, आरडीएफ या बिल में कोई अन्य गड़बड़ी होने पर उपकेंद्र के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिकायतों के निस्तारण के बाद उपभोक्ताओं से बकाया बिल को जल्द भुगतान करने का अनुरोध भी किया गया।

साथ ही उपखण्ड अधिकारी रवींद्र वर्मा ने बताया कि गांवों के अलावा नगर में मीटर रीडरों के नियमित रूप से हर माह रीडिंग न लेने की शिकायतें मिल रही हैं, जिसको लेकर उन्होंने सुपरवाइजर समेत सभी रीडरों से समय से हर माह रीडिंग लेने का निर्देश दिया और कहा कि रीडरों की मॉनिटरिंग कर उसकी रिपोर्ट विभाग के उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जायेगी।

इस अवसर पर उपकेंद्र के उपखण्ड अधिकारी रवींद्र वर्मा, टीजी2 बी.एल.गौतम, अवधेश वर्मा, संतोष कुमार गौतम, रमेश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर श्रीकांत शुक्ला समेत लाइनमैन गोविंद, रामसागर आदि मौजूद रहे।

ख़बर- पी.डी. गुप्ता