सौरई बुजुर्ग में दो सप्ताह से फुंके पड़े ट्रांसफार्मर की विद्युत विभाग ने नहीं ली सुध, आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों में आक्रोश

कौशाम्बी : विकास खण्ड कड़ा के सौरई बुजुर्ग गाँव का दो सप्ताह पहले 25 केवीए ट्रांसफार्मर जल गया। जिससे पूरे गाँव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की मनमानी के चलते कमालपुर पावर हाउस में 18/07/2020 को कंप्लेन दर्ज कराने के बावजूद भी शिकायत का निवारण नहीं किया गया।

जे ई महेंद्र नाथ से राममूरत ने फोन कर अवगत कराया तो जे ई ने कहा कि ट्रांसफार्मर बदलने की जिम्मेदारी हमारी नहीं है एस डी ओ सिराथू से शिकायत करो। राममूरत शर्मा, राजू सविता, दीपक सविता, जगत पटेल, गुलाब सरोज, जयचंद, जितेंद्र निर्मल, अवधेश आदि ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारी आनाकानी कर पल्ला झाड़ लेते हैं। गाँव की विद्युत आपूर्ति को बहाल कराने के लिए ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन करने का भी मन बना लिया है कि यदि मंगलवार तक आपूर्ति बहाल करने के लिए ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो ग्रामीण सड़क पर उतर सकते हैं।

जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट