109 करोड़ रुपये का ऋण नहीं चुकाने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सिंभावली चीनी मिल के चेयरमैन और अन्य पर मामला दर्ज कर लिया है । कल इस सिलसिले में निदेशालय के दल ने उत्तर प्रदेश में हापुड़ तथा गाजियाबाद में छापेमारी भी की थी । सिंभावली चीनी मिल धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह के दामाद गुरपाल सिंह से पूछताछ की है । कल नई दिल्ली में उनसे पूछताछ की गई । सिंभावली शुगर्स के गुरपाल सिंह पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं ।