कछौना, हरदोई। करोड़ों रुपए की छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने शुक्रवार को कछौना क्षेत्र में स्थित जे०पी० वर्मा डिग्री कॉलेज, कहली में छापा मारकर कार्यवाही की।
ईडी की दस्तक से शिक्षा माफियाओं में हड़कंप मच गया। जांच एजेंसी कार्यवाही की गोपनीयता बनाए हुए हैं। मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए हुए हैं। टीम के साथ रैपिड एक्शन फोर्स रहती हैं। बताते चलें फार्मेसी व मैनेजमेंट स्कूलों के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया। छात्रों के बिना पंजीकरण के विभागीय अधिकारियों के सांठगांठ छात्रवृत्ति निकाली गई है।
विद्यालय के प्रबंधकके कई वर्षों से काली कमाई से संपत्ति अर्जित कर, प्लाट, खेत, आवास आदि की आय अधिक संपत्ति की अभिलेख बरामद किए गए। मिली जानकारी के अनुसार टीम द्वारा दस्तावेज, संपत्तियों के कागजात, बैंक खाते, लाकर, नकदी, लैपटॉप और कंप्यूटर हार्डडिस्क जब्त किए जा रहे हैं।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता