सेवानिवृत्त अधिकारियों के आवास एक सप्ताह में खाली करायें :- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आज शारदा नहर, राष्ट्रीय जल प्रबन्धन तथा नलकूप विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। शारदा नहर कार्यालय के निरीक्षण में उन्होने राजस्व, अधिष्ठान, प्राविधिक अनुभाग एवं खण्डीय लेखाधिकारी कक्षों का निरीक्षण किया तथा बरामदें में बेतरतीब खड़े वाहनों, फाइलों के खराब रख-रखाव एवं गन्दगी पर जिलाधिकारी ने काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए सहायक अभियन्ता को निर्देश दिये कि समस्त कर्मचारियों के कार्य विभाजन की सूची नाम सहित तथा भ्रमण रजिस्टर जब तक उपलब्ध न कराने वाले अधिकारी व अनुपस्थित कर्मचारियों का है वेतन रोका जायें।

विभागीय आवासों में सेवानिवृत्त अधिकारियों के रहने की जानकारी पर जिलाधिकारी कड़ी आपत्ति जताते हुए निर्देश दिये उक्त आवासों को एक सप्ताह में खाली कराया जाये और इस सम्बन्ध में विभाग को सूचित किया जाये। जर्जर एवं निष्प्रयोज्य भवनों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सहायक अभियन्ता को निर्देश दिये कि जो भवन निष्प्रयोज्य कराये जा चुके है उन्हें किसी भी दुर्घटना की आशंका के दृष्टिगत शीघ्र ही गिरवाना सुनिश्चित करें। इसी तरह राष्ट्रीय जल प्रबन्धन कार्यालय के निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश जिलाधिकारी नेे दिये तथा अधिकारी एवं कर्मचारियों की अनुपस्थित में उनके कक्षों में जल रही लाइट एवं चल रहे पंखों पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देश दिये कि अधिकारी एवं कर्मचारी के कक्ष में न होने पर लाइट एवं पंखा न चलायें जाये और अगले बार के निरीक्षण में ऐसी स्थिति पाये जाने पर विभागाध्यक्ष पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा भी कार्य विभाजन एवं भ्रमण रजिस्टर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।