जिलाधिकारी ने शारदा नहर डाकबंगले का किया निरीक्षण

नलकूप विभाग के वर्कशाप का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने वर्कशाप प्रभारी को निर्देश दिये कि एक माह में प्रत्येक दिन बनने आने वाले तथा बन कर जाने वाले ट्यूवेल मोटरों की सूची क्रमवार उपलब्ध करायें। अनुपस्थित अधिकारियों के वेतन रोकने तथा कार्य विभाजन की सूची न प्राप्त कराने वाले कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।

जिलाधिकारी ने शारदा नहर डाकबंगले का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित पटल सहायक को निर्देश दिये कि डाकबंगले के सोफे, कुर्सी, मेज, अलमारी आदि की सूची शाम तक उपलब्ध करायें। तीनों कार्यालय एवं निरीक्षण भवन में मिली काफी गन्दगी पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि 15 दिन में अपने-अपने कार्यालयों एवं कैम्पस की साफ-सफाई अच्छी प्रकार कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि 15 दिन बाद निरीक्षण में जिस कार्यालय में गन्दगी पायी गयी तो विभागीय अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।