लखनऊ: 29 अक्टूबर, 2020
उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सोमनाथ मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री केशुभाई पटेल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने अपने शोक सन्देश में कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री केशुभाई पटेल के नेतृत्व में गुजरात राज्य का जो विकास हुआ है, वह अकल्पनीय था। वे लम्बे समय तक गुजरात की राजनीति में सक्रिय रहे और राज्य के दो बार मुख्यमंत्री पद को सुशोभित किया। वास्तव में केशुभाई पटेल का निधन मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है तथा राजनीतिक क्षेत्र के लिये भी अपूरणीय क्षति है।
श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए दुःखी परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।