● जिला मलेरिया अधिकारी की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग व नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने घर-घर जाकर डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए चलाया अभियान
कछौना (हरदोई):- मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरदोई के निर्देश के क्रम में गुरुवार को नगर में डेंगू, मलेरिया व अन्य मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी हरदोई की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग व नगर पंचायत की संयुक्त टीम द्वारा घर-घर भ्रमण कर सोर्स रिडक्शन कराया गया।
इनडोर स्प्रे, लारवीसाइड का छिड़काव व रोगों से बचाव को लेकर प्रचार-प्रसार किया गया। इसके साथ ही सीएचसी टीम द्वारा सभी नगरवासियों से अपने-अपने घरों में भी साफ-सफाई और डेंगू व मलेरिया आदि के प्रकोप से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी, सीएचसी अधीक्षक किसलय बाजपेयी, नगर पंचायत लिपिक जय बहादुर सिंह, अधिशाषी अधिकारी डॉ. प्रकाश गोपालन, मलेरिया विभाग की टीम, स्वास्थ्य विभाग की टीम व नगर पंचायत कर्मी उपस्थित रहे।
ख़बर:- पी.डी. गुप्ता