पड़ोसियों से परेशान घर छोड़कर दर-दर भटक रहा परिवार, एसपी ने पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने के दिए आदेश 

            हरदोई- एक गरीब पीड़ित परिवार अपने बच्चों के साथ कई दिनों से दर-दर इधर उधर भटक रहा है। लेकिन उसे कोई इंसाफ नहीं मिला। जिसके बाद वह एसपी की चौखट पर पहुंचा। जहां पर उसने अपने पूरे दर्द को बयां किया। जिससे एसपी ने पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं।
              मामला मल्लावां थाना के धनीगंज तकिया गांव का है। गांव निवासी जलील बहुत ही गरीब है। उसका आरोप है कि उसके पड़ोसी अरशद, पप्पू , राजा, अली ने उसकी जमीन पर जबरन नाली बना दी है। जबकि उसका विरोध ही करता रहा। लेकिन विरोधियों ने उसकी एक भी नहीं सुनी। यहां तक अब उसे विरोधियों ने गांव से भी निकाल दिया है। पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत की। लेकिन पुलिस ने उसकी एक भी नहीं सुनी। इस तरह से लाचार होकर पीड़ित बुधवार को एसपी आलोक जी के पास पहुंचा। जहां पर अपनी समस्या के बारे में जानकारी दी।