हरदोई– जिले के मल्लावाँ कोतवाली क्षेत्र में कस्बे के पास पेट्रोल पंप के निकट खाली पडे प्लाट की नींव की खुदाई करा रहे पंप मालिक व पुत्र पर दबंगो ने फायर झोंक दिया । जिसमे पास खडा वृद्ध घायल हो गया । सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया और पंप मालिक की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है । पुलिस ने तमंचा सहित चारों लोगो को हिरासत मे लिया है। दबंगई की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकार्ड हो गयी।
कस्बे के मोहल्ला बाजीगंज निवासी अनिल गुप्ता की रामौतार फीलिंग स्टेशन पंप है । जिसके पडोस मे खाली पडे प्लाट की नींव की जेसीबी से खुदाई करा रहे थे और उनका बेटा हर्षित भी मौजूद था । तभी गोवर्धनपुर निवासी अपना दल एस के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा के पिता रामकुमार, भाई सुबोध उर्फ नंगू, आशीष व राजू पहुँचे और गाली गलौच करने लगे और मारा पीटा । जिसमें दोनो के चोट लगी है। विरोध करने पर सुबोध उर्फ नंगू ने 315 बोर तमंचे से सीधा फायर कर दिया । जिसमे अनिल गुप्ता बच गये पर गोली पास खडे शहाबुद्दीनपुर निवासी वृद्ध फत्तेलाल के सीने मे लग गयी । सूचना पर पहुँचे कोतवाल ने घायल को सीएचसी मे भर्ती कराया और चारों लोगो को तमंचा सहित हिरासत मे लेकर अनिल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पडताल शुरू कर दी है । कोतवाल ने बताया कि जमीन की तहसील के द्वारा पैमाइश भी करायी जा चुकी है।