पुरानी रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग, दोनों तरफ से दर्ज हुई रिपोर्ट

         हरदोई- शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर भाजपा नेता के पुत्र व दूसरे पक्ष में फायरिंग हो गयी।इसके बाद ग्रामीणों ने ज़ाम भी लगा दिया।पुलिस ने किसी तरह से ग्रामीणों को समझा बुझाकर ज़ामं खुलवाया और दोनों पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज की है।
      कोतवाली शाहाबाद इलाके के मुरीदपुर गांव निवासी सीता पत्नी रामू का आरोप है कि उसके पति बाजार गए थे।यह देखकर विपक्षी मोहित अग्निहोत्री ने अपने परिजनों को फोन कर दिया जिसके बाद रास्ते मे दबंगों ने उसके पति व साथियों पर जानलेवा हमले करते हुए फायरिंग की जिसमे वह लोग बाल बाल बच गए।
        वहीं भाजपा नेता के पुत्र मोहित का आरोप है कि वह अपने ड्राइवर को बुलाने को जा रहा था तो रामू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसको मारने के लिए घेर लिया और फायरिंग करने लगे।उसे घिरा देखकर उसके पिता ने उसको बचाने के लिए फायर किए।पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच की बात कर रही है।