दोहरे हत्याकांड का कोखराज पुलिस ने किया ख़ुलासा

  • दो सेल्समैन का 23 जुलाई की रात में बड़ी ही बेरहमी से कर दिया गया था कत्ल  ।

कौशांबी : कोखराज थाना क्षेत्र के थाने के सामने 100 मीटर की दूरी पर शराब ठेके के दो सेल्समैन को 23 जुलाई की रात में बड़ी ही बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था । इस घटना ने जिलेवासियों को झकझोर कर रख दिया था कि थाने के सामने दो हत्याएं होने के बाद कैसे पुलिस को भनक तक नहीं लगी ? घटना की दूसरे दिन सुबह सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी ।

हत्याकांड को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे थे और पुलिस ने भी शंका के आधार पर 2 दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ भी की थी ।लेकिन पुलिस इस दोहरे हत्याकांड के किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी थी । इसी बीच पुलिस ने क्षेत्र के सत्यम नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा और कड़ाई से पूछताछ की । उसने पुलिस को बताया कि रंजीत कुमार उर्फ रंगबाज पुत्र राम सजीवन और गयादीन पुत्र राजाराम शराब पीने के आदी हैं और इन्ही का शराब पीने को लेेेकर शराब ठेके के सेल्समैन से विवाद हुआ था । जिस पर रंजीत कुमार उर्फ रंगबाज और गयादीन पुत्र राजाराम निवासी कोखराज ने शराब ठेके के दोनों सेल्समैन राजेंद्र प्रसाद जयसवाल और शिव प्रकाश त्रिपाठी की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी थी ।

पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । इस दोहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस अधिकारियों ने एसओजी टीम के साथ साथ कई थाने की फोर्स को सक्रिय किया था । दोहरे हत्याकांड का खुलासा आज कोखराज थाने में किया गया है और गिरफ्तार तीनों हत्यारों हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हत्यारों की गिरफ्तारी में बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग—-

कोखराज थाना क्षेत्र के शराब ठेके के दो सेल्समैन राजेन्द्र जायसवाल और शिव प्रकाश तिवारी की हत्या में पुलिस ने बदमाशों रंजीत कुमार उर्फ रंगबाज पुत्र राम सजीवन और गयादीन पुत्र राजा राम की गिरफ्तारी की है । गिरफ्तारी के पहले पुलिस टीम पर उक्त दोनों बदमाशों द्वारा फायरिंग कर भागने का प्रयास भी किया गया । पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की । बदमाशों की गोली से एक सिपाही घायल बताया जाता है और वहीं पुलिस टीम की गोलीबारी से दोनों बदमाश घायल हुए हैं । घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर इन्हें अदालत में पेश किया है । अदालत के निर्देश पर कोखराज पुलिस ने इन्हें जेल पुलिस के सुपुर्द कर दिया है ।

जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट