अंतर्जनपदीय अपमिश्रित शराब बनाने व बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

भारी मात्रा में करीब 363 शीशी विंडीज कंपनी की अवैध शराब व 20 ली0 स्प्रिट बरामद, भाजपा नेता सहित 08 अभियुक्त मय वाहन गिरिफ़्तार

कौशांबी। प्रयागराज मंडल के प्रतापगढ़ फतेहपुर और चित्रकूट मंडल के राजापुर क्षेत्र में 15 दिन के अंदर लगभग दर्जनों लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला अधिकारी अमित कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के द्वारा संयुक्त टीम बनाकर जहरीली शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान सराय अकिल थाना क्षेत्र सहित कई स्थानों पर छापेमारी कर पुलिस ने जहरीली शराब के बनाने वाले 08 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से स्प्रिट एवं स्पीट से बनाई गई जहरीली शराब की 363 से अधिक सीसी बरामद किया है।

कौशांबी जनपद के जिला अधिकारी अमित कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि प्रयागराज मंडल के प्रतापगढ़ कौशांबी फतेहपुर प्रयागराज और चित्रकूट मंडल के पराजापुर में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। दर्जनों लोग अस्पतालों में जिंदगी मौत से जूझ रहे हैं। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पुलिस टीम बनाई गई। जिसमें चायल क्षेत्राधिकारी श्याम कांत मंझनपुर क्षेत्राधिकारी कृष्ण गोपाल सिंह के साथ सराय अकिल थाना अध्यक्ष अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह पिपरी थाना अध्यक्ष विजय कुमार राय चरवा थाना अध्यक्ष संत शरण सिंह कनैली चौकी इंचार्ज आशुतोष द्विवेदी और उपनिरीक्षक परमानंद यादव तथा मंझनपुर प्रभारी मनीष कुमार पांडे पश्चिम शरीरा थाना अध्यक्ष सर्वेश कुमार कौशांबी प्रभारी एमपी सिंह तथा चौकी इंचार्ज इंद्र कांत यादव ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 08 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें कनैली निवासी अजय उर्फ पप्पू कोमल सिंह पुत्र अनिल सिंह कनैली राजू उर्फ अंशुमान सिंह कनैली अंगद सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह सलेमपुर संजय पुत्र राम सूरत निवासी ओसा अशोक शुक्ला पुत्र राजेंद्र शुक्ला निवासी आलोक सिंह पुत्र रमेश सिंह मनोज सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी को हिरासत में लिया गया। 50 लीटर स्पिट और 363 जहरीली शराब की वेंडीज नामक सीसी बरामद की गई। जिला अधिकारी ने कहा कि समय से पहले जहरीली शराब बेचने और बनाने वालों को गिरफ्तार किया गया है । इससे जिले में पंचायत चुनाव और होली के दौरान पीने वाले लोगों की जान को सुरक्षित किया गया है। सभी लोगों को जेल भेज दिया गया।इस संबंध में जिलाधिकारी कौशांबी व पुलिस अधीक्षक कौशांबी द्वारा संयुक्त रूप से दी गई जानकारी।

हिंदी साप्ताहिक अवध रहस्य & IV24न्यूज मंझनपुर से विजय करन की रिपोर्ट