कछौना, हरदोई। लखनऊ हरदोई नेशनल हाईवे पर कोतवाली कछौना से सेठ भूरामल आदर्श इंटर कॉलेज तक मार्ग के दोनों ओर बबूल की झाड़ी के कारण मार्ग अवरोध गया था। दोनों तरफ झाड़ी होने के कारण पैदल राहगीर, साइकिल व मोटरसाइकिल चालक चुटहिल हो रहे थे। इस ज्वलंत समस्या को जय हिंद जय भारत मंच ने प्रमुखता से जिला अधिकारी, उप जिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, एनएचएआई 731 के अधिकारी अरुण कुमार तिवारी को अवगत कराया।
नेशनल हाईवे के किनारे उगी झाड़ियों से राहगीर हो रहे घायल/दुर्घटना का शिकार
एनएचएआई के अधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने बताया यह मार्ग वर्तमान समय में एनएचएआई 731के अधीन है। मेंटेनेंस व पेड़ो की कटाई छटाई का कार्य प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को करना है। एनएचएआई की तरफ से मेंटेनेंस के लिए धनराशि प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग को निर्गत कर दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एनएचएआई 731 के अधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने विभागीय अधिकारियों को तत्काल झाड़ियों के कटाई छटाई का निर्देश दिया। जिसके क्रम में बुधवार को मार्ग के दोनों ओर जेसीबी से कटीली झाड़ियों के कटाई छटाई का कार्य शुरू हो गया।
जय हिंद जय भारत मंच को प्रमुखता से आवाज उठाने व एनएचएआई 731 के अधिकारी अरुण कुमार तिवारी के तत्परता से कदम उठाने से आम जनमानस को इस जलन समस्या से निजात मिलेगी। इस समस्या के कारण सड़क हादसों में इजाफा हो गया था। मार्ग के दोनों तरफ झाड़ी होने के कारण सड़क के किनारे चलने वाले राहगीर, साइकिल/मोटरसाइकिल चालक कटीली झाड़ियों में घुसकर चुटहिल हो जाते थे। जय हिंद जय भारत मंच द्वारा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से शासन-प्रशासन से अवगत कराई जाती हैं। जिससे आम जनमानस को समस्या से काफी हद तक राहत मिल जाती है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता