निःशुल्क चिकित्सा शिविर का डीएम व एसएसपी ने किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) बदायूं एवं राष्ट्रीय युवा मंच संगठन के स्थापना दिवस पर थाना मूसाझाग क्षेत्रांतर्गत ग्राम मनिकापुर कौंर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया । जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बदायूं श्री कुमार प्रशांत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया ।

शिविर में सुप्रसिद्ध डॉक्टरों द्वारा रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया गया तथा अधि0गण द्वारा शिविर में उपस्थित समस्त व्यक्तियों को विभिन्न रोगों से बचाव हेतु सुझाव भी दिये गये ।