मंझनपुर में जिला प्रशासन कौशाम्बी व बैंक ऑफ बड़ौदा की टीमों के बीच खेला गया क्रिकेट मैच

कौशांबी। जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से भी जी0एम0, आर0एम0 तथा बैंक अधिकारी कर्मचारीगण क्रिकेट मैच मैदान में उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 186 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें क्षेत्राधिकारी चायल द्वारा शतक भी लगाया गया । जिसके जवाब में बैंक ऑफ बड़ौदा की टीम 150 रन ही बना पाई । जिला प्रशासन टीम द्वारा मैच जीतते हुए क्षेत्राधिकारी चायल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया । उक्त मैच का उद्देश्य अधिकारियों/कर्मचारियों का तनाव कम करते हुए शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान केन्द्रित करने के लिये प्रेरित करना है।