कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश
जैसे कि हम जानते हैं गांधी जयंती पूरे भारतवर्ष में बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। इस उपलक्ष्य में आज राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरद्वारा में गांधी जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न तरह के चित्रकारी की स्लोगन बनाएं साथ ही बच्चों ने गांधी जयंती पर भाषण देकर उसका महत्व बताया। मुख्याध्यापक कमलेश कुमार ने बच्चों को महात्मा गांधी के जीवन के बारे में बताया तथा उनके पद चिन्हों पर चलकर जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपेंद्र कौंडल, अशोक कुमार, डिंपल कुमार, विमल सागर, वीना, सेवादार सीमा देवी इत्यादि का भरपूर सहयोग रहा।