नगर में स्वच्छता-अभियान को लेकर सफाईकर्मियों को प्रशस्तिपत्र व वर्दी देकर किया गया सम्मानित

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जन्मतिथि पर अर्पित की पुष्पाञ्जलि

कछौना (हरदोई): शनिवार को नगर पंचायत कछौना पतसेनी में गाँधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती का पर्व मनाया गया। जिसमें नगर अध्यक्ष मीनू द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा इसके उपरान्त राष्ट्रगान गाया गया।

अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव द्वारा राष्टपिता महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री को पुष्प माल्यार्पण किया गया। कार्यालय के सभी सदस्यों व कर्मचारियों द्वारा पुष्प अर्पण किया गया। इसके उपरांत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी द्वारा समस्त सफाई मित्रों को सफाई व्यवस्था में अच्छा प्रर्दशन करने व अतुलनीय योगदान देने पर कर्मचरियों को प्रशस्ति पत्र व वर्दी प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। उसके उपरान्त नगर पंचायत कछौना पतसेनी के समस्त स्टॉफ व सफाई कर्मचारियों द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नगर के लोगों को जागरूक करने लिये स्वच्छता रैली निकाली गयी जिसमें नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

इस कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष मीनू, अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव, समस्त सभासद एवं कार्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

ख़बर- पी.डी. गुप्ता