शिव यादव
बिलग्राम -: ग्रामीण भारत के वंचित समुदाय के बच्चों विशेषकर किशोरियों को शिक्षित, सुयोग्य और सशक्त बनाने के उद्देश्य से काम कर रहे मिलान फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्राम पुसेडा में आयोजित एक कार्यक्रम में ट्रेनर छात्रा अंजलि सिंह ने ग्रामीण किशोरियों को जागृत कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया।
अंजलि ने बताया कि फाउंडेशन के दो वर्षीय नेतृत्व विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत 12 से 18 वर्ष की उन नेतृत्वशील किशोरियों को चिह्नित किया जाता है जो न केवल अपनी शैक्षणिक सफलता के लिए प्रतिबद्ध हों बल्कि अपने साहस और समर्पण से समुदाय में सामाजिक परिवर्तन की अलख भी जगा सकें।