भूत का ऐसा खौफ, नही ठीक हो रहा नल

               आज के वैज्ञानिक युग मे भूत प्रेत आत्मा व जिन्नात कुछ नही बल्कि मन का वहम भले ही माना जाता है लेकिन हरदोई की सण्डीला सीएचसी के पोस्टमार्टम हाउस में लगा नल दो साल से महज इसलिए नही ठीक हो रहा क्योंकि नल बनाने वाले मिस्त्रियों को नल में किसी भूत य आत्मा का साया लगता है।नल बनाने गए एक दो मिस्त्री जब डर सहम गए तो बाकी लोगों ने नल के आसपास फटकना बन्द कर दिया जिससे नल खराब पड़ा है और कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
        संडीला सीएचसी पर बने पोस्टमार्टम हाउस में लगा नल विगत 2 वर्षों से खराब पड़ा है।सीएचसी अधीक्षक द्वारा ग्राम प्रधान और खंड विकास कार्यालय को अवगत कराने के बावजूद नल ठीक नहीं कराया गया।नल सही ना होने के कारण पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारी को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, प्रधान द्वारा नल बनवाने का प्रयास किया गया लेकिन मैकेनिक पीएम हाउस में भूतो के डर से जाने को तैयार नही है।
        संडीला तहसील में पोस्टमार्टम हाउस काफी वर्षों से संचालित है।बताया जाता है कि नवाब साहब ने सरकार से सिफारिश करके पोस्टमार्टम हाउस का निर्माण कराया था तब से वह पुरानी तहसील स्थित प्रांगण में संचालित हो रहा था।जब लखनऊ हरदोई मार्ग पर ग्राम बेगमगंज मैं सीएचसी के नये भवन का निर्माण हुआ उसके बाद उसी के पड़ोस में पोस्टमार्टम हाउस बना दिया गया तभी से वह वहां संचालित किया जा रहा है।लगभग 3 वर्षों पूर्व पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात कर्मचारी की मृत्यु हो गई जिसके बाद काफी दिनों तक कर्मचारी ना होने से पोस्टमार्टम हाउस बंद पड़ा रहा।सपा सरकार में काफी जद्दोजहद के बाद कर्मचारी की नियुक्ति हुई और तब से अब तक वह संचालन कर रहा है।
       इस पोस्टमार्टम हाउस में संडीला कोतवाली क्षेत्र के साथ-साथ कासिमपुर थाना क्षेत्र व अतरौली थाना क्षेत्र के पोस्टमार्टम आते हैं।लगभग 2 वर्षों से पीएम हाउस के अंदर लगा इंडिया मार्का नल खराब हो गया।ग्राम प्रधान महेश गुप्ता के अनुसार उन्होंने नल ठीक करवाने के कई प्रयास किए लेकिन नल मकैनिक बनाने को तैयार नहीं हुये।उनका कहना था कि उन्हें डर लगता है।कई मकैनिक ने यह भी कहा कि उन्हें भूतों से डर लगता है।फिलहाल इस पीएम हाउस की बिल्डिंग धीरे-धीरे जर्जर हो रही है तथा लखनऊ हरदोई मार्ग से भवन तक गया रास्ता भी जर्जर हो चुका है।बिल्डिंग में आज तक विद्युत कनेक्शन नहीं किया गया।रात में पीएम करने के लिये सीएचसी से ही बिद्युत कनेक्शन देकर काम चलाया जा रहा है।