विशेष तथा रणनीतिक भागीदारी और भी मजबूत होगी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 21 मई से रूस की यात्रा पर जाएंगे। जहां वे सोची शहर में राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन के साथ अनौपचारिक वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय से जारी एक वक्‍तव्‍य में कहा गया है कि यह अनौपचारिक वार्ता भारत और रूस के बीच उच्‍च स्‍तरीय नियमित बातचीत की परम्‍पराओं के अनुरूप होगी। यह यात्रा दोनों नेताओं के बीच दीर्घावधि और विस्‍तृत अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक महत्‍वपूर्ण अवसर होगा। दोनों नेता अपने-अपने देशों के विकास की प्राथमिकताओं और द्विपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। वक्‍तव्‍य के अनुसार इस दौरे से दोनों देशों के बीच विशेष तथा रणनीतिक भागीदारी और भी मजबूत होगी।