आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई । बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । बाबा साहेब की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी दलित उत्थान और बाबा साहब की भूमिका और बाबा के सपनों का भारत विषय पर वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए ।
जिला अध्यक्ष डॉ० राजीव सिंह लोधी ने कहा कि बाबा साहब ने सदैव गरीबों मजलूमों शोषितों वंचितों की दलितों की लड़ाई लड़ी उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्तियों को न्याय मिले संविधान में हर व्यक्ति को समाज के प्रत्येक वर्ग को हक देने का काम किया बाबा साहब का जीवन दलितों और कमजोरों के लिए समर्पित रहा।
अनुसूचित जाति विभाग के जिला चेयरमैन प्रेम प्रकाश वर्मा ने कहा कि आज दलितों को जो भी अधिकार मिले हैं वह बाबा साहब की देन है आज देश में दलितों के हालात बेहद खराब हो गए हैं दलित विरोधी ताकते देश को तोड़ने का काम कर रही हैं।
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अमलेद्र त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा को सबसे ज्यादा महत्त्व दिया उनका कहना था कि शिक्षा से व्यक्ति सब कुछ पा सकता है और वह स्वयं का अपने समाज का अपने देश का मान बढ़ा सकता है।
सेवादल के मुख्य संगठक प्रमोद सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने छुआछूत के लिए लड़ाई लड़ी और समाज के अंतिम व्यक्ति को उनका हक मिले इसके लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया ।
सेवादल के शहर मुख्य संगठक अरविंद सिंह ने कहा कि आज देश का संप्रदायिक सौंहार्द और अमन चैन खतरे में है आज बाबा साहब के बताए सिद्धांतों की महती आवश्यकता है संविधान खतरे में है संविधान रक्षा जरूरी है।
उत्कर्ष दीक्षित चेयरमैन फ्लैगशिप योजना ने कहा मोदी सरकार में साजिशन संविधान को कमजोर कर के दलितों को उनके हक से वंचित किया जा रहा है बाबा आदर्शो और सिद्धांतों की महती आवश्यकता है संविधान सुरक्षित रहेगा सभी देश सुरक्षित और संरक्षित रहेगा
बाबा साहेब की जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष उर्मिला वर्मा राजाराम वर्मा ओम प्रताप सिंह जिला सचिव गोविंद सिंह सर्वेश कुमार इस्लाम गाजी सत्य प्रकाश कनौजिया सत्यपाल छोटेलाल बबलू वर्मा शशि वाला विजय दीक्षित रेहाना बानो आकाश सिंह रामप्रताप सिंह नरेंद्र वर्मा कमलेश कुमार रामसेवक रामसिंह देवदत्त गोरी शिव शिव कुमार सिंह एवं कांग्रेसी जन उपस्थित रहे सभी ने बाबासाहेब के चित्र पर फूल अर्पित किए बाबा साहब की जयंती पर उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली।