आज सीबीआई को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया कि वह उन्नाव दुष्कर्म मामले में अभियुक्त भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार कर ले। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी बी भोंसले और न्यायमूर्ति सुनीत कुमार की खंडपीठ ने आज इस आशय के निर्देश दिए। न्यायालय ने इस मामले में सीबीआई से दो मई तक स्थिति रिपोर्ट दायर करने को भी कहा है।
उन्नाव दुष्कर्म मामले में आज अपनी जांच की शुरूआत करते हुए सीबीआई ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से घंटो पूछताछ की। सेंगर इस मामले में मुख्य आरोपी हैं जिन्हें आज तडके सीबीआई की टीम ने उनके घर से हिरासत में ले लिया था। सीबीआई की एक अन्य टीम आज उन्नाव पहुंची जहां उन्होंने एक होटल में पुलिस की निगरानी में रह रही पीडि़ता और उसके परिजनों से बातचीत करके उनके बयान रिकॉर्ड किए। उन्होंने उन्नाव पुलिस के अधिकारियों और पीडि़ता के पिता की मौत के मामले में डॉक्टरों से भी पूछताछ की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी भरोसा दिलाया है कि अपराधियों से सख्ती से निपटेगी चाहे वो कितने भी ताकतवर क्यों न हो।