कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश– हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली कर दी है और अब प्रदेश के सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा ।
इसी खुशी में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां के कर्मचारियों ने ओपीएस की ऑप्शन भरकर अपने विद्यालय के डी.डी.ओ प्रधानाचार्य नीरज गर्ग को सौंपी। जिससे उनको सही समय पर इसका लाभ मिल सकें। साथ ही सभी ने वर्तमान सरकार का इस कार्य के लिए आभार जताया।