लखनऊ आज सर्वोदय व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में ताड़ीखाना व्यापार मंडल सीतापुर रोड लखनऊ इकाई द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें व्यापारियों ने प्रमुख रूप से नीरज सिंह का स्वागत और सम्मान अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर किया ।
व्यापारियों ने कहा कि जिस तरह से व्यापारियों के लिए नीरज सिंह तत्पर रहते हैं और हर समस्या में त्वरित कार्यवाही करते हुए व्यापारियों को न्याय दिलवाते हैं और व्यापारी ही नहीं प्रदेश के विभिन्न जिलों से कोई भी व्यापारी और समाज का सम्मानित व्यक्ति नीरज सिंह के यहां आता है, तो का कार्य अवश्य होता है । ऐसे कर्मठ और जुझारू व्यक्तित्व के धनी युवा हृदय सम्राट नीरज सिंह को व्यापारियों ने पूरे जोश के साथ में नारे लगाते हुए स्वागत किया । व्यापारी समाज के युवा वर्ग में भी नीरज सिंह के आने से काफी उत्साह दिखा । ताड़ीखाना के व्यापारियों ने नीरज सिंह से दुकानों को नियमित कराने की मांग रखी और कहा कि जिस तरह से अमीनाबाद में नगर निगम ने दुकानों को नियमित किया है उसी प्रकार से हमारे दुकानों को भी नियमित कराया जाए । नीरज सिंह ने व्यापारियों को पूरा आश्वासन दिया और समाज के वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित भी किया ।
प्रदेश अध्यक्ष अतुल शुक्ला ने भी व्यापारियों को सम्मानित किया और कहा कि व्यापारी भी नीरज सिंह के लिए हर संघर्ष में तैयार मिलेंगे । सम्मानित होने वाले लोगों में पीयूष अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, निर्दोष अवस्थी, सोहन सिंह, सुखदेव सिंह, विपनेश द्विवेदी आदि रहे । इस मौके पर पूर्व महापौर सुरेश चंद्र अवस्थी, पार्षद अमित मौर्य और प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे । पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश बाजपेई, महामंत्री विपिन वर्मा, नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष पांडे, ताड़ीखाना अध्यक्ष महेश यादव और पूरी कार्यकारिणी और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे ।