अवध विहार योजना ग्राउंड, लखनऊ में लगेगी ‘हुनर हाट’

अवध विहार योजना ग्राउंड, लखनऊ में ‘हुनर हाट’ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया 12 से 21 नवंबर तक आयोजित 32वें “हुनर हाट” के उद्घाटन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, आशुतोष टंडन, सिद्धार्थ नाथ सिंह, बृजेश पाठक, नंद कुमार गुप्ता नंदी, स्वाति सिंह सहित अन्य कई गणमान्य उपस्थित रहेंगे l

लखनऊ ‘हुनर हाट’में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, नागालैंड मणिपुर, बिहार, आंध्र प्रदेश, झारखंड, गोवा, पंजाब, लद्दाख, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल सहित 30 से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 600 से ज्यादा दस्तक शिल्पकार कारीगर शामिल हुए हैं l लखनऊ ‘हुनर हाट’ में हुनर के उस्ताद कारीगर अपने साथ लकड़ी, ब्रास, बांस, शीशे, कपड़े, कागज, मिट्टी आदि के शानदार उत्पाद लेकर आए हैं l इसके अलावा देश के विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक पकवान भी उपलब्ध है l मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि लखनऊ में आयोजित ‘हुनर हाट’ में विश्वकर्मा वाटिका के अलावा “सर्कस” का भी प्रदर्शन होगा l जहां लोग भारतीय सर्कस कलाकारों के शानदार पारंपरिक कौशल को देख सकेंगे l

लखनऊ में आयोजित “हुनर हाट” में देश के जाने-माने कलाकार अन्नू कपूर, पंकज उदास, कुमार सानू, अलका याग्निक, अल्ताफ राजा, सुरेश वाडकर, सुदेश भोसले, सदानंद विश्वास (कथक कलाकार), सहित कई प्रख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुति करेंगे l

सिद्धान्त सिंह