अवैध निर्माण सील किया गया

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी द्वारा लखनऊ शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही जारी रखने के निर्देशों के क्रम में आज जोनल अधिकारी/विहित प्राधिकारी-प्रवर्तन, जोन-6 कमल जीत सिंह ने बताया कि थाना-हुसैनगंज के अन्तर्गत श्री राजू पाण्डेय व अन्य द्वारा भुईयन देवी मंदिर, छितवापुर, स्टेशन रोड़, लखनऊ में 1200 स्क्वायर फीट भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराये बेसमेन्ट, भूतल पर दूकानें अवैध रूप से निर्मित कराये जाने पर प्राधिकरण में वाद संख्या-353/2021 योजित किया गया था।

उक्त अवैध निर्माण के सम्बन्ध में कोई मानचित्र प्रस्तुत न किये जाने पर परिसर को सील किये जाने के निर्देश दिया गया। निर्देश का अनुपालन किये जाने के लिए आज अवर अभियंता अजय महेन्द्र व कुलदीप कुमार त्यागी द्वारा प्राधिकरण व क्षेत्रीय पुलिस बल की सहायता से सील किया गया।

सिद्धान्त सिंह