मुज़फ्फरनगर में थाना बुढ़ाना अन्तर्गत चन्देडीरोड कस्बा बुढ़ाना से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मारकर सड़क पर फेंक दिया है । इस सूचना पर पीआरवी 2242 एम्बुलेंस को कॉल करते हुए तत्काल मौके पर पहुंची तो देखा कि एक महिला घायल अवस्था में सड़क के किनारे पड़ी हुई थी । जिसे प्राथमिक उपचार देकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया । आस-पास के लोगों द्वारा जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी पति ने पत्नी को मारा है । वह पत्नी को मरा हुआ जानकर बस स्टैण्ड की तरफ गया है । पीआरवी ने बस स्टैण्ड के पास से आरोपी को पकड़कर स्थानीय थाने के सुपुर्द कर दिया ।
Related Articles
पत्रकार नवीन गुप्ता की हत्या के मामले की सी बी आई द्वारा जाँच करने की माँग के लिये दिया ज्ञापन
February 25, 2018
0
नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र मेरठ पुलिस ने की गैंग्स्टर और शराब तस्कर के खिलाफ कार्रवायी
November 9, 2017
0
दिव्यांग युवती को बंधक बनाकर युवक ने किया दुराचार, पुलिस ने छुड़ाया
September 16, 2018
0