बरेली में थाना इज्जतनगर अन्तर्गत एक कॉलर ने बन्नौल कॉलोनी से सूचना दी कि शशिमोहन नाम का व्यक्ति मुझे जान से मारने के लिए घूम रहा है । इस सूचना पर पीआरवी 0177 ने तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा कि काफी भीड़ इकठ्ठा थी । आरोपी तमंचा हवा में लहराते हुए धमकी दे रहा था, पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को पकड़कर तमंचा छीन लिया । आरोपी के पास से 3 जिन्दा कारतूस बरामद हुए । आरोपी को मय बरामद तमंचा व कारतूस स्थानीय थाने के सुपुर्द कर दिया गया ।
Related Articles
बेनीगंज में स्वाधार गृह का संचालक मोहम्मद रजी गिरफ्तार
August 16, 2018
0
25-25 हजार के दो इनामियों समेत तीन गिरफ्तार, पचदेवरा थाने की पुलिस ने पकड़े इनामी अपराधी
November 17, 2018
0
10 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, साथी सहित पकड़ा गया और 2 तमंचे, कारतूस, खोखे बरामद
December 24, 2017
0